सूजे हुए स्तन का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Tue 28th Feb 2023 : 14:17

आखिर ये सूजन होती क्यों है और किन कारणों से होती है यह समझना जरूरी है.

स्तन चार ऊतक संरचनाओं से बने होते हैं जिसमें फैट टिश्यू यानी वसा ऊतक, मिल्क डक्ट यानी दुग्ध नलिकाएं, ग्लैंड्स यानी ग्रंथियां और कनेक्टिव टिश्यू यानी संयोजी ऊतक शामिल हैं.
स्तनों के ऊतकों में बदलाव स्तन में सूजन पैदा करते हैं. जब फैट टिश्यू में द्रव की मात्रा ऊपर-नीचे होती है तो इससे भी स्तनों में सूजन आ जाती है.
यही नहीं, कई बार स्तनों में सूजन रजोनिवृत्ति यानी मेनोपॉज के दौरान भी होती है क्योंकि ऐसे समय में हार्मोन में काफी बदलाव होते हैं.
शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का उत्पादन भी पीरियड्स की शुरुआत से पहले बढ़ता है और इस बदलाव के साथ स्तन की दुग्ध ग्रंथियां बढ़ जाती हैं.
यह वाटर रिटेंशन का कारण भी बन सकता है जिससे स्तन में सूजन बढ़ जाती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info